{"_id":"991392eb619d0e282301a4542bbf2a16","slug":"sonia-rahul-summons-stay-order-extented-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट से सोनिया-राहुल को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट से सोनिया-राहुल को बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले में हाईकोर्ट ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी समेत पांच लोगों के खिलाफ समन जारी करने के निर्देश पर स्टे पुनर्विचार याचिका का निपटारा होने तक बढ़ा दिया है। निचली अदालत के निर्देश के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर रखी है।
विज्ञापन
जस्टिस वीपी वैश ने स्टे के अंतरिम आदेश को याचिका का निपटारा होने तक बढ़ा दिया। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने इस मामले में अगली तारीख देने का आग्रह किया था। कोर्ट ने अगली तारीख से याचिका पर प्रतिदिन सुनवाई करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई 12 जनवरी 2015 से प्रतिदिन होगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने याचिकाकर्ताओं के आग्रह का विरोध करते हुए कहा कि अगली तारीख से उन्हें किसी भी कारण से छूट न दी जाए। स्वामी ने निचली अदालत में याचिका दायर कर यंग इंडियन द्वारा नेशनल हेराल्ड के अधिग्रहण में धोखाधड़ी व गबन का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अदालत ने स्वामी की याचिका पर सुनवाई के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कोषाध्यक्ष मोती लाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे को 26 जून को समन जारी कर सात अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया था। निचली अदालत के निर्देश को इन लोगों ने तीस जुलाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। निचली अदालत ने सैम पित्रोदा के खिलाफ नौ दिसंबर को समन जारी किया था। पित्रोदा ने अभी इसे हाईकोर्ट में चुनौती नहीं दी है।