{"_id":"69c63e7b4c2a84045503bee2","slug":"sonia-gandhi-s-health-is-improving-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार, एक-दो दिन में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार, एक-दो दिन में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Fri, 27 Mar 2026 01:53 PM IST
Akash Dubey
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:53 PM IST
सार
वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनके डॉक्टरों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
79 वर्षीय नेता को 25 मार्च रात करीब 10:22 बजे बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं और सहज महसूस कर रही हैं। वे चल-फिर रही हैं और उन्होंने नाश्ता भी किया है।
विज्ञापन
उनकी प्रगति सुचारू है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिस्टेमिक इन्फेक्शन का इलाज दिया जा रहा है। वह एंटीबायोटिक दवाओं पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनकी हालत स्थिर है और गंभीर नहीं है, हालांकि एहतियात के तौर पर कुछ समय निगरानी में रहेंगी।
विज्ञापन