{"_id":"2dd1355b8a1078de7c8689d92cba8ff9","slug":"sonia-gandhi-rally-in-noida-on-5th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सोनिया गांधी की रैली पांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सोनिया गांधी की रैली पांच को
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी की रैली के लिए हाईकमान ने स्थानीय कांग्रेस कमेटी को पांच अप्रैल का समय दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, नोएडा से सटे गाजियाबाद में तीन अप्रैल को नरेंद्र मोदी की रैली है। इसकी काट के लिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी की रैली कराने की भी योजना है। स्थानीय कांग्रेस कमेटी इसके लिए प्रयास कर रही है।
महानगर अध्यक्ष, कृपाराम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मोतीलाल वोरा को पत्र लिखा गया था। इसके बाद सोनिया गांधी की रैली के लिए समय मिल गया है लेकिन स्थान अभी तय नहीं हुआ है। उधर, कांग्रेस उपाध्यक्ष को लेकर निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ लोकसभा क्षेत्र में राज बब्बर और नगमा जल्द रोड शो करते दिखेंगे। नगमा के कार्यक्रम के लिए पांच अप्रैल का समय निश्चित किया गया है। राज बब्बर के कार्यक्रम का निर्धारण मंगलवार को होगा।
विज्ञापन