सोनिया के लिए हुड्डा ने 10 बार बोले ये 2 शब्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मेवात के नूंह में हुई सोनिया गांधी की जनसभा को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। सुरक्षा के भी विशेष बंदोबस्त किए गए थे। इस मौके पर सोनिया गांधी तो बीजेपी समेत विपक्षी पार्टियों पर हमले में जुटी रहीं, पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक ही रट लगाए रखी।
वह बात-बात में दो खास शब्द बोलते सुने गए। यहीं नहीं उन्होंने अपने भाषण के दौरान करीब 10 बार इन दोनों शब्दों का प्रयोग किया। हालांकि हुड्डा ने अपने भाषण की शुरुआत अस्सलाम-ओ-अलैकुम से की। लेकिन भीड़ से उनके अस्सलाम-ओ-अलैकुम का कोई जवाब नहीं आया।
इससे पहले सोनिया गांधी ने भाषण की शुरुआत आदाब से की। उन्होंने भाजपा को दुष्प्रचार करने वाली पार्टी की संज्ञा देते हुए लोगों से भ्रम में न पड़ने की अपील की। नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि चंद लोग अपने लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
उम्मीदवार ताकते रह गए
हेलीकॉप्टर से उतरने के उपरांत सोनिया गांधी मंच के पीछे खड़े नेताओं से मिलकर डॉक्टर शकील अहमद, आशा कुमारी और आफताब अहमद के साथ मंच पर चली गईं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी राव धर्मपाल नीचे ही रह गए। उन्हें बाद में मंच पर बुलाया गया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच से कांग्रेस प्रत्याशी राव धर्मपाल को अपना बड़ा भाई बताया। जबकि, जनसभा समाप्त होने के बाद राव धर्मपाल टिकट के एक अन्य दावेदार बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव से काफी देर तक चर्चा में मशगूल रहे।
वहीं रैली के दौरान जब बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव मंच के पीछे खड़े दूसरे साथी कांग्रेसियों के पास जाने लगे तो दिल्ली से आए एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक लिया। काफी देर तक उसे समझाने के बाद मंत्री जी को आगे जाने दिया गया।
क्या थे वे दो शब्द?
दरअसल, सोनिया गांधी ने सोमवार की रैली में मनमोहन सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कराए गए विकास कार्यों का विशेष तौर पर चर्चा की। इससे भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाव विभोर हो गए और दो खास शब्द दुहराने लगे।
सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मेवात ने काफी तरक्की की है। भोजन, शिक्षा, सूचना के अधिकार का भी उल्लेख किया। कांग्रेस के एजेंडे में शामिल स्वास्थ्य के अधिकार की विशेष तौर से चर्चा की।
ये सब सुनकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 'मैडम जी' की झड़ी लगा दी। जितनी बार सोनिया उनकी तारीफ करतीं वह यहीं दो शब्द बोल पड़ते। यहीं नहीं जब वह मंच पर अपने भाषण के लिए पहुंचे तो भाषण में 10 से अधिक बार सोनिया को 'मैडम जी' कहा। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने संबोधन में सोनिया को 'बहन जी' कह दिया। जबकि इसी नाम से एक अन्य राजनेता भी जानी जाती हैं।