फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia attacking on modi and bjp together in gurgaon rally

बातों का गुब्बारा उड़ाती है भाजपा: सोनिया

Tue, 01 Apr 2014 11:30 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
Sonia attacking on modi and bjp together in gurgaon rally

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ प्रधानमंत्री पद की कुर्सी ही दिख रही है। सोमवार को नूंह में जनसभा के दौरान सोनिया ने भाजपा को बातों का गुब्बारा उड़ाने वाली पार्टी करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल प्रधानमंत्री की कुर्सी दिख रही है। नकाब बदलकर बातें करने वाले भाजपा नेता देश को गुमराह कर रहे हैं। जबकि, कांग्रेस सिर्फ विकास के लिए नहीं, संविधान की सुरक्षा और एकता के लिए संघर्ष कर रही है। हम एक-एक भारतीय को जोड़कर रखने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि, कुछ लोग भारत को तोड़ने के लिए मैदान में हैं। यह चंद लोगों का भारत नहीं, सबका भारत है। इससे पहले सोनिया गांधी ने भाषण की शुरुआत आदाब से की।

प्रचार नहीं दुष्प्रचार कर रही है बीजेपी

Sonia attacking on modi and bjp together in gurgaon rally

सोनिया गांधी ने भाजपा को दुष्प्रचार करने वाली पार्टी की संज्ञा देते हुए लोगों से भ्रम में न पड़ने की अपील की। नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि चंद लोग अपने लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस मौके पर सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कराए गए विकास कार्यों का विशेष तौर से उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मेवात ने काफी तरक्की की है। भोजन, शिक्षा, सूचना के अधिकार का भी उन्होंने उल्लेख किया। कांग्रेस के एजेंडे में शामिल स्वास्थ्य के अधिकार की विशेष तौर से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ेगी। यूपीए के काम की सराहना करते हुए सोनिया ने कहा कि विपक्ष बड़े-बड़े दावे करने में जुटा हुआ है।

जबकि कांग्रेस का इतिहास और उसके काम देश के सामने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम ऐसा भारत नहीं देखना चाहते हैं, जहां कुछ ही लोगों की तरक्की नजर आए। कांग्रेस उस हर व्यक्ति के लिए संघर्ष करेगी जो धर्मनिरेपक्ष है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोगों को जाति और (भाषा) में बांटने में विश्वास नहीं करती है।

और कोई नहीं करा पाएगा इतने काम

Sonia attacking on modi and bjp together in gurgaon rally

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मेवात में चुनाव प्रचार के लिए आईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। हुड्डा के गिनाए विकास कार्यों के जवाब में  सोनिया गांधी ने अपने भाषण के दौरान  उनकी तारीफों के पुल बांधे। अपनी तारीफ सुनकर मुख्यमंत्री भी गदगद हुए बिना नहीं रह सके।

सोनिया गांधी ने कहा कि हुड्डा सरकार ने मेवात की तरक्की के काम किया। पेयजल व्यवस्था, मेवात को जिले का दर्जा, शिक्षक व चिकित्सक का कॉडर तय करने जैसे बड़े काम इसी शासन में हुए। उन्होंने कहा कि इससे पहले हरियाणा में अन्य दलों की सरकार में मेवात का विकास थमा हुआ था। इससे कांग्रेस शासन की तुलना करें तो मेवात बहुत विकसित नजर आएगा।

उन्होंने हुड्डा शासन पर मुहर लगाते हुए कहा कि कांग्र्रेस की सोच हमेशा विकास की रही है, हरियाणा में विकास इसी का परिणाम है। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में भी नई पहल की है। चुनाव बड़े-बड़े वादे करने के लिए नहीं, विकास एवं तरक्की के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed