फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonakshi Garg committed suicide at Model Town Metro Station

दिल्ली: चार्टर्ड अकाउंटेंट युवती ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर दी जान, ये वजह आई सामने

Sat, 07 Sep 2019 08:00 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Garg committed suicide at Model Town Metro Station
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम चार्टर्ड अकाउंटेंट युवती ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर एक युवती ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती जहांगीरपुरी की ओर से आ रही मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दी। पुलिस अस्पताल पहुंचने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की शिनाख्त पहाड़ग़ंज निवासी सोनाक्षी गर्ग (26) के रूप में हुई। सोनाक्षी अपने पिता राजकुमार व मां के साथ घी मंडी पहाड़ग़ंज में रहती थी। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि सोनाक्षी मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका है कि बीमार होने की वजह से ही उसने यह कदम उठाया है। घटना की वजह से करीब 20 मिनट तक जहांगीर पुरी से हुड्डा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो सेवा प्रभावित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed