{"_id":"69d53bafb46d9747fc028cc5","slug":"son-kills-father-and-uncle-in-a-drunken-brawl-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131229-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शराबी झगड़े में बेटे ने पिता-चाचा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शराबी झगड़े में बेटे ने पिता-चाचा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए द्वारका जिला पुलिस ने मृतक के 22 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद अपने पिता और चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल को एक घर में दो लोगों के मृत मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार और उनके 48 वर्षीय भाई अमित के शव पड़े थे। कमरे में शराब की बोतलें बिखरी थीं और सामान अस्त-व्यस्त था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
जांच के दौरान क्राइम टीम और एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों की मौत बाहरी प्रहार से लगी गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मकान मालिक के अनुसार, मृतक देवेंद्र कुमार अपने भाई और बेटे ईश्वर के साथ कुछ दिन पहले ही यहां किराए पर रहने आए थे। 3 अप्रैल की रात घर में झगड़े और शोर-शराबे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आरोपी ईश्वर नशे की हालत में मिला, जिसे समझाकर शांत कराया गया था।
अगली सुबह दोनों भाइयों के शव मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे नजफगढ़ रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसका पिता और चाचा से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और मामले की आगे जांच जारी है।