{"_id":"2b4a58e13b37de671c706da3c970ae45","slug":"son-in-law-shot-bjp-leader-surrenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर बोला दामाद, 'बेटी से करवाते थे गंदा काम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर बोला दामाद, 'बेटी से करवाते थे गंदा काम'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Mar 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले हिंसा की खबरे आने लगी हैं। दिल्ली से सटे साहिबाबाद में बीजेपी नेता चौधरी धर्मवीर को उन्हीं के दामाद सुनील ने गोली मार हत्या कर दी है।
विज्ञापन
धर्मवीर साहिबाबाद के गरिमा गार्डन कॉलोनी के रहने वाले हैं। वो पार्टी के वार्ड अध्यक्ष भी थे। दामाद के गोली मारने के बाद घरवालों ने धर्मवीर को गंभीर अवस्था में जीटीबी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद गोली मारने वाले दामाद सुनील ने साहिबाबाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। दामाद सुनील ने अपने ससुर चौधरी धर्मवीर के उपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सुनील का कहना है कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई है। लेकिन पिछले 8 महीने से मेरी बीवी मेरे साथ ना रहकर अपने पिता के घर में रहने लगी थी। पिता ने मेरी पत्नी को जबरदस्ती अपने घर में रखा हुआ था।
वह पार्टी की ओर से टिकट पाने के लालच में नेताओं को अपनी बेटी और मेरी पत्नी को उनके घरों में गंदे काम के लिए भेजा करता था। इलाके में रसूख होने के कारण कोई इससे उलझना नहीं चाहता था।
मैं अपने ससुर की इन हरकतों से बहुत परेशान हो गया था, इस कारण आज मैंने उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि सुनील की 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं।