{"_id":"1db887f42f4d5676c49d6229f6e58c62","slug":"son-in-law-accused-fater-in-law-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज पीड़िता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज पीड़िता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी थाना क्षेत्र मे रहने वाली युवती ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन और ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह फरवरी 2014 में जवाहर कॉलोनी में रहने वाले युवक से हुआ था।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में ऑल्टो कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। युवती और उसके परिवार वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उत्पीडन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पति के काम पर जाने के बाद घर पर अकेला ससुर युवती के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता, और कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
अप्रैल 2014 में युवती ढाई माह के गर्भ से थी तब ससुरालियों ने उसे लात-घूसों से पीटा और पति ने रिवॉल्वर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।
एसएचओ महिला थाना ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।