{"_id":"5119bb1f46eebb1168e8d01c3826eac3","slug":"son-father-grandfather-s-legacy-politicians-could-not-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनेताओं के पुत्र नहीं बचा सके पिता दादा की विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनेताओं के पुत्र नहीं बचा सके पिता दादा की विरासत
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात के पंचायत चुनाव में राजनेताओं के परिजनों को मिली करारी हार से इलाके के लोग मखौल उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मंत्री और विधायकों को पंचायत चुनाव में आना ही नहीं चाहिए था।
विज्ञापन
पंचायत चुनावों में पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद का बेटा, पुन्हाना से विधायक रहीश खान का भतीजा, आरएएसएस के नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक का पुत्र और मेवात भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के समर्पित उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन
वहीं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास अपने बेटे को निर्विरोध सरपंच बनाकर दबदबा कायम किया है। उधर विधायक रहीश खान भी पुत्रवधु को निर्विरोध जिला पार्षद बना चुके हैं।
विज्ञापन
मेवात के पंचायत निकाय चुनावों में पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने अपने पैत्रिक गांव नीमखेडा से अपने बेटे वसीम आजाद को सरपंच पद का चुनाव लड़ाया लेकिन वसीम अपने दादा पूर्व मंत्री स्व. अजमत खां, पिता और पुन्हाना से विधायक चाचा रहीश खान की विरासत को बचा नहीं पाए। 17 जनवरी को देर शाम आए नतीजों ने उनके अरमानों पर जनता ने पानी फेर दिया।