{"_id":"6a3530d8a103499695005d74","slug":"son-and-nephews-beat-up-mother-and-niece-in-wave-city-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब! बेटा धमकी दे गया': बहन के घर आई महिला, बेटे-भांजों ने मां और भांजी को पीटा; रात एक बजे की पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहब! बेटा धमकी दे गया': बहन के घर आई महिला, बेटे-भांजों ने मां और भांजी को पीटा; रात एक बजे की पूरी वारदात
Fri, 19 Jun 2026 05:37 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:37 PM IST
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी में एक महिला और उसकी भांजी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला के सगे बेटे और दो भांजों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत लालकुंआ के मानसरोवर पार्क में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट और गाली-गलौज का एक गंभीर मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना को किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि पीड़िता के अपने ही बेटे और भांजों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के किशनपुर की रहने वाली रुकमणी पत्नी हरेन्द्र, अपनी छोटी बहन रजनी के घर स्थित मानसरोवर पार्क वेव सिटी में आई हुई थीं, 11 जून की रात करीब 1 बजे, पीड़िता का सगा बेटा आकाश उर्फ भुला और उसके दो भांजे सोनू व नीरज पुत्रगण सतीश, निवासी गांव दहरा, थाना स्याना, बुलंदशहर अचानक छोटी बहन रजनी के घर में घुस आए।
विज्ञापन
पीड़िता रुकमणी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बहन के घर में घुसते ही तीनों आरोपियों ने पीड़िता रुकमणी और उसकी भांजी (बहन की बेटी) रुबी शर्मा के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जाते-जाते जान से मारने या 'देख लेने' की धमकी भी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़िता रुकमणी ने थाना वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया की पीड़िता रुकमणी की शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश उर्फ भूला पुत्र हरेन्द्र निवासी किशनपुर थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर, सोनू व नीरज पुत्रगण सतीश निवासीगण गांव दहरा थाना स्याना, बुलंदशहर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।