फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Freedom from Garbage' campaign launched in Surajmal Vihar.

Delhi NCR News: सूरजमल विहार में चलाया कूड़े से आजीदी अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सूरजमल विहार में एमसीडी की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत की अगुवाई में हुए अभियान में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने सफाई में हिस्सा लिया। पीडब्ल्यूडी सूरजमल विहार स्थित लीला होटल रेड लाइट से जिंजर होटल तक सड़क के दोनों ओर और फुटपाथों की सफाई की गई। लंबे समय से जमा प्लास्टिक, सूखा कचरा और मलबा हटाकर क्षेत्र को कचरा मुक्त किया गया। अभियान के दौरान उप-महापौर ने डीटीसी बस स्टैंड और आसपास के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। बस स्टैंडों के पास कूड़ा जमा होने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नियमित सफाई और निगरानी के निर्देश दिए। डॉ. पंत ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और निर्धारित स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की। निगम के अनुसार, अभियान आगे अन्य प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर भी जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed