फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son accused of killing his father has been arrested in Greater Noida

बेटे का खूनी खेल: पीछे से वार कर पिता की ली जान, बीमा क्लेम पाने के लिए रची साजिश; पढ़ें हत्या की खौफनाक कहानी

Sat, 22 Mar 2025 07:32 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Mar 2025 07:32 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 50 लाख का बीमा क्लेम पाने के लिए आरोपी बेटे ने पिता की हत्या की थी। 

विज्ञापन
son accused of killing his father has been arrested in Greater Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासना कोतवाली पुलिस ने पिता की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थायी बोहरा गांव थाना टेढागाज किशंनगंज बिहार के संतोष बोसक के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में बिसवाना गांव थाना सिकन्द्राबाद बुलंदशहर में रह रहा था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे आरोपी ने बीमा राशि हड़पने के लिए अपने ही पिता की हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


दो दिसंबर 2024 को आरोपी संतोष बोसक ने ही कासना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता प्रकाश बोसक की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मौके से अहम सबूत जुटाए थे। साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस को शक हुआ कि हत्या में मृतक का बेटा ही शामिल है। जांच में पता चला कि मृतक प्रकाश बोसक मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे। करीब 20 साल पहले वह नोएडा आकर बस गए थे। 

विज्ञापन

ईएमआई चुकाना हो रहा था मुश्किल
वर्ष 2022 में प्रकाश बोसक और उनके बेटे संतोष ने एक निजी बैंक से 12.5 लाख रुपये का होम लोन लिया था, जिससे उन्होंने बुलंदशहर में एक मकान खरीदा। लेकिन हर महीने 12,500 रुपये की ईएमआई चुकाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। पुत्र और पिता ने मिलकर दूसरा लोन लेने की योजना बनाई और एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से 21 लाख रुपये का कर्ज लिया, जिसमें से 12.5 लाख रुपये पुराने लोन को चुकाने में खर्च हो गए। बाकी 7.69 लाख रुपये संतोष ने अपने मसाला पैकेजिंग बिजनेस के खाते में जमा कर दिए। 

घाटे और आर्थिक तंगी के कारण रची हत्या की साजिश
इस लोन पर मृतक प्रकाश बोसक का 60 प्रतिशत जीवन बीमा कवर था, लेकिन 27 हजार रुपये की मासिक किस्त भरना दोनों के लिए मुश्किल हो गया। इसी दौरान संतोष को पता चला कि उसके पिता के नाम पर दो बीमा पॉलिसियां थी, जिनकी कुल राशि 50 लाख रुपये थी। इसमें उसकी मां नॉमिनी थी। कारोबार में घाटे और आर्थिक तंगी के कारण संतोष ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची, ताकि बीमा राशि का क्लेम लिया जा सके और लोन का बड़ा हिस्सा बीमा कंपनी चुका दे।

विज्ञापन

हत्या की साजिश और वारदात का तरीका 
घटना के दिन संतोष अपने बैग में सब्जी काटने वाला चाकू रखकर पिता के साथ घर से निकला। दोनों दिल्ली गए और वापस लौटते समय सुनसान कच्चे रास्ते से स्कूटी पर जा रहे थे। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिशवाना के पास पहुंचकर संतोष ने स्कूटी रोकी और पिता से पेशाब करने को कहा। जैसे ही मृतक प्रकाश बोसक पेशाब करने लगे आरोपी पुत्र ने पीछे से चाकू से उन पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए संतोष ने खुद अपनी छाती पर भी एक कट लगाया, जिससे यह लगे कि किसी अज्ञात हमलावर ने उन पर हमला किया है। हत्या के बाद आरोपी ने चाकू झाड़ियों में छिपा दिया और पास ही समाधि के पास जाकर खड़ा हो गया।

बीमा क्लेम मिलने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी 
हत्या के बाद संतोष ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और महज तीन महीने के भीतर 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करवा लिया, लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच में उसकी साजिश का खुलासा हो गया। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी को कासना पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर संतोष बोसक को दनकौर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कासना में हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed