फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath Bharti is likely to increase the difficulty of, abuse of women workers

फिर बढ़ सकती है सोमनाथ भारती की मुश्किल, कार्यकर्ताओं से कराई महिलाओं संग बदसलूकी

Sun, 10 Jul 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 10 Jul 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Somnath Bharti is likely to increase the difficulty of, abuse of women workers
सोमनाथ भारती

आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। सहेली नामक संस्था की संचालिका ने  विधायक सोमनाथ भारती के कहने पर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का मुक्की करने व बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


संचालिका ने साकेत थाने में शिकायत दी है। साकेत थाना पुलिस ने शिकायत ले ली है। हालांकि शनिवार शाम तक शिकायत पर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया था। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम की पूरी वीडियो फुटेज को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। सहेली नामक सामाजिक संस्था की संचालिका शबाना खान ने नौ जुलाई को दोपहर में साकेत थाने में दी शिकायत में कहा है कि हौजरानी स्थित उसके घर के नजदीक ईदगाह पार्क में 8 जुलाई को स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'केजरीवाल के कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं से हुई बदसलूकी'

Somnath Bharti is likely to increase the difficulty of, abuse of women workers
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए थे। कार्यक्रम में आम लोगों को भी बुलाया गया था। वह भी संस्था की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के तहत पढ़ने वाली छात्राओं व संस्था की महिलाओं के साथ कार्यक्रम में गई थी। 

जब उसने छोटी-छोटी छात्राओं को मुख्यमंत्री से मिलाने का प्रयास किया तो आप विधायक सोमनाथ भारती के कहने पर आप कार्यकर्ताओं ने उनके व संस्था की अन्य महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार और बदसलूकी की। 

कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से बाहर निकालते हुए शारीरिक क्षति पहुंचाने की कोशिश की। वह कुछ कार्यकर्ताओं को पहचान सकती है। उन्होंने इसकी शिकायत सोमनाथ भारती से करने की कोशिश की, मगर विधायक ने अनसुना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed