{"_id":"e7579b7adb2dabb8ddd1894b04c6c5e4","slug":"somnath-bharti-hits-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पहले हो रहे रेप को रोकें कि प्रक्रिया पूरी करें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पहले हो रहे रेप को रोकें कि प्रक्रिया पूरी करें'
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
साकेत कोर्ट में जहां एक ओर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई चल रही थी वहीं दूसरी तरफ वह साकेत बार एसोसिएशन के बुलावे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
मौके पर विवादित मामलों का जिक्र करते हुए भारती ने कहा, ‘ मैंने कुछ गलत नहीं किया। हां, प्रक्रिया का अनुसरण नहीं किया।
अगर किसी महिला से दुष्कर्म हो रहा हो तो उसे रोकने के लिए क्या प्रक्रिया का पालन करना चाहिए ?’ उन्होंने कहा कि समाज में सबसे पहले गलत को सही करने की जरूरत है वही उनकी पार्टी कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोमनाथ भारती को लेकर बीजेपी का 14 जगह धरना
विज्ञापन
कानून मंत्री ने माना कि अनुभव की कमी होने की वजह से गलती होना लाजिमी है। मौके पर उन्होंने वकीलों की समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया।
वकीलों ने उनके चैंबर्स के किराए व रखरखाव शुल्क को अन्य अदालतों के बराबर करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर भारती ने वकीलों से आप पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया।