{"_id":"640b1bc297b7560cb9027d4a","slug":"somnath-bharti-appointed-vice-chairman-of-delhi-jal-board-2023-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए गए सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज के मंत्री बनने के बाद खाली था पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए गए सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज के मंत्री बनने के बाद खाली था पद
Fri, 10 Mar 2023 07:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:21 PM IST
सार
सोमनाथ भारती मालवीय नगर से विधायक हैं। इससे पहले वह दिल्ली सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री चुके हैं।
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को नियुक्त किया है। वह हाल ही में मंत्री बनाए गए सौरभ भारद्वाज की जगह लेंगे। दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को सोमनाथ भारती की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
Trending Videos
मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए सोमनाथ भारती वर्ष 2013 में अरविंद केजरीवाल की बनी पहली सरकार में मंत्री बने थे। केजरीवाल की 49 दिनों तक चली इस सरकार में सौरभ भारद्वाज भी मंत्री थे, मगर सोमनाथ भारती को केजरीवाल की दूसरी और तीसरी सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया।