{"_id":"652980f3823994ac4f7635f99dd837c8","slug":"some-schools-open-on-wednesday-arrived-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को खुले कुछ स्कूल, ठिठुरते हुए पहुंचे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को खुले कुछ स्कूल, ठिठुरते हुए पहुंचे बच्चे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच गाजियाबाद के सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल बृहस्पतिवार से खुलेंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े कई स्कूल 13 जनवरी को खुले गए थे। बाकी में 15 जनवरी से रौनक छा जाएगी। कंपकंपी के मौसम में अभिभावकों को बच्चों की सेहत बिगड़ने की चिंता सताने लगी है।
अभिभावकों ने कम से कम पांचवीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी घोषित करने की प्रशासन से मांग की।
मस्ती खत्म, परीक्षाओं का दौर शुरू
दिसंबर के चौथे सप्ताह से जारी सर्दियों की लंबी छुट्टियों में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बृहस्पतिवार को मस्ती का दौर खत्म होने के साथ स्कूलों में परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिकांश स्कूलों में आठवीं क्लास तक के बच्चों के यूनिट टेस्ट सहित रुटीन टेस्ट की शुरुआत होगी। ऐसे में स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों का जोर बच्चों के होमवर्क को पूरा कराने पर रहा।
विज्ञापन
छुट्टी बढ़ी हैं या नहीं, स्कूल पूछते रहे
जिला प्रशासन की ओर से एकाएक शाम को छुट्टी घोषित करने और बच्चों के पहुंचने के बाद उन्हें घर वापस भेजने की समस्या को देखते हुए स्कूल पहले से अवेयर हो गए।
शीतलहर को देखते हुए प्राइवेट स्कूल संचालकों केफोन जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के पास दिनभर घनघनाते रहे। स्कूलों को भी इस बाबत सूचना देने का आश्वासन दिया जाता रहा।