फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Some schools open on Wednesday, arrived children.

बुधवार को खुले कुछ स्कूल, ठिठुरते हुए पहुंचे बच्चे

Wed, 14 Jan 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Some schools open on Wednesday, arrived children.

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच गाजियाबाद के सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल बृहस्पतिवार से खुलेंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े कई स्कूल 13 जनवरी को खुले गए थे। बाकी में 15 जनवरी से रौनक  छा जाएगी। कंपकंपी के मौसम में अभिभावकों को बच्चों की सेहत बिगड़ने की चिंता सताने लगी है।

अभिभावकों ने कम से कम पांचवीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी घोषित करने की प्रशासन से मांग की।

मस्ती खत्म, परीक्षाओं का दौर शुरू
दिसंबर के चौथे सप्ताह से जारी सर्दियों की लंबी छुट्टियों में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बृहस्पतिवार को मस्ती का दौर खत्म होने के साथ स्कूलों में परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अधिकांश स्कूलों में आठवीं क्लास तक के बच्चों के यूनिट टेस्ट सहित रुटीन टेस्ट की शुरुआत होगी। ऐसे में स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों का जोर बच्चों के होमवर्क को पूरा कराने पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी बढ़ी हैं या नहीं, स्कूल पूछते रहे
जिला प्रशासन की ओर से एकाएक शाम को छुट्टी घोषित करने और बच्चों के पहुंचने के बाद उन्हें घर वापस भेजने की समस्या को देखते हुए स्कूल पहले से अवेयर हो गए।


शीतलहर को देखते हुए प्राइवेट स्कूल संचालकों केफोन जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के पास दिनभर घनघनाते रहे। स्कूलों को भी इस बाबत सूचना देने का आश्वासन दिया जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed