फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   some mp salaery gone many times hikes but not given answer by rti

पांच साल में 1200 गुना बढ़ गई 4 सांसदों की आमदनी, पूछने पर भी नहीं मिला हिसाब

Mon, 05 Dec 2016 09:30 AM IST
अमित कुमार निरंजन, अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमित कुमार निरंजन, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
some mp salaery gone many times hikes but not given answer by rti

नोटबंदी से कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा केन्द्र सरकार कर रही हैं। लेकिन सांसदों की संपत्ति हर साल कैसे बढ़ जाती है, इसकी जानकारी साझा करने में केन्द्र का आयकर विभाग मौन है।20 सांसदों की संपत्ति के मामले पर आयकर विभाग (आईटी) से जवाब मांगा था।

विज्ञापन


छह साल पुराने मामले पर जवाब देने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2016 थी। लेकिन आयकर विभाग ने इन सांसदों की सूचना सीआईसी को नहीं दी। केन्द्रीय सूचना आयोग(सीआईसी) के सूचना आयुक्त बसंत सेठ और श्रीधर आचार्युलू की बैंच ने 10 अगस्त 2016 को आयकर विभाग को आदेश दिया था कि वह तीन महीने में सांसदों की संपत्ति को सार्वजनिक करने के बारे में जवाब दे।
विज्ञापन


साथ में विभाग यह भी बताए कि यह सूचना जनहित से क्यों नहीं जुड़ी है। 10 नवंबर को मियाद भी खत्म हो गई लेकिन विभाग ने सीआईसी को किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। जबकि चुनाव सुधार पर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने आरटीआई आवेदन फरवरी 2010 में फाइल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली अपील से भी असंतुष्ट एडीआर ने सीआईसी में दूसरी अपील की। सुनवाई के दौरान आयकर विभाग ने जानकारी न देने का कारण थर्ड पार्टी और पब्लिक इंटरस्ट में जानकारी का न होना बताया।

इनकी मांगी थी जानकारी

some mp salaery gone many times hikes but not given answer by rti

एडीआर ने वर्ष 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में अपनी संपत्ति घोषित करने वाले सांसदों के ब्यौरे का अध्ययन किया। इसमें पाया कि 20 सांसद ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच सालों में कई गुना बढ़ गई है।

दरअसल, शपथपपत्र में सभी उम्मीदवारों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना पड़ता है, लेकिन आयकर विभाग के पास ही इस संबंध में छोटी से छोटी जानकारी होती है, जिससे पता चल सकता है कि इन सांसदों की संपत्ति किन-किन माध्यमों से बढ़ी।

हैरत की बात यह है कि वर्ष 2009 और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान चार सांसदों की संपत्ति 1200 प्रतिशत और 22 सांसदों की संपत्ति 500 प्रतिशत बढ़ चुकी थी। एडीआर की प्रोग्राम ऑफिसर लक्ष्मी श्रीराम ने बताया कि जब आयकर विभाग ने आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं दिया तो हमने देश के सभी सांसदों और सभी राज्यों के विधायकों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे खुद अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें। इसका नतीजा यह हुआ है कि सिर्फ दो दर्जन सांसदों और विधायकों ने ही ब्लॉग और दस्तावेजों के माध्यम से अपनी सपंत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया।

एडीआर ने 2010 में कांग्रेस के नवीन जिंदल, सचिन पायलट, दीप गोगई, कुमारी शैलजा,ज्योतिरादित्य सिंधिया, बेनी प्रसाद वर्मा व भाजपा से उदय सिंह, मेनका गांधी, दुष्यंत सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके अलावा बसपा के सांसद शफीकउर रहमान, सपा की ऊषा वर्मा, आरएलडी के अजीत सिंह, राजद के लालू प्रसाद यादव, बीजेडी के मोहन जेना, सीपीएम के बाजू बज्न रियान, डीएमके के टीआर बालू, एनसीपी के शरद चन्द्र गोविंद रॉय,एसएचएस के शिवाजी पाटिल और एसएडी की सांसद परमजीत कौर की भी जानकारी आयकर विभाग से मांगी थी। वर्तमान में इनमें कुछ सांसद अन्य दल में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed