फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   solver gangs member errested from several places during TET exam in up

टीईटी परीक्षाः प्रदेश भर में पकड़े गए मुन्ना भाई, प्रयागराज में कॉपी लेकर भागे परीक्षार्थी

Sun, 18 Nov 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
solver gangs member errested from several places during TET exam in up
गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में आज आयोजित टीईटी की परीक्षा ने व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोलकर रख दी है। लगभग हर जगह से मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। मुरादाबाद, प्रयागराज , वाराणसी और चित्रकूट के साथ ही प्रदेश भर में जिन जगहों पर भी परीक्षा हुई वहां से सॉल्वर गिरोह के लोगों के अलावा किसी की जगह परीक्षा देने के मामले में कई लोगों की धरपकड़ की खबर है। 

विज्ञापन


प्रयागराज में रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा में सरायइनायत इलाके के किसान इंटर कालेज सरपतीपुर, परीक्षा केंद्र से ओएमआर की कार्बन कॉपी की प्रति लेकर कई परीक्षार्थी भाग गए। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में दूसरे की जगह परीक्षा देते मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन


खबर है कि क्राइम ब्रान्च जनपद प्रयागराज की टीम ने यूपी टीईटी 2018 की परीक्षा में सेंध लगाने वाले तीन छात्र व तीन छात्राओं को प्रयागराज में व एक छात्रा को भदोही में गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 हजार रुपये नकद, पांच  इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (स्पाई माइक), सात  बैटरी, चार मोबाइल, हस्त लिखित उत्तर कुंजी और अंक पत्र आदि बरामद किये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में भी टेट एक्जाम के दौरान सॉल्वर गिरोह के छह लोगों के पकड़े जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र डालचन्द्र, जितेन्द्र कुमार सैनी पुत्र रामसिंह सैनी, विपिन कुमार पुत्र अतर सिंह, सौरभ अस्थाना पुत्र गोपाल, मिथिलेश पुत्र दामोदर, और सिप्पू उर्फ सिरदारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

चित्रकूट से भी एक शख्स की गिरफ्तारी की गई है जो किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने गया था। जानकारी के अनुसार जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें भरवारी के नेशनल इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक अभ्यार्थी पकड़ा गया जो दूसरे का पेपर दे रहा था।

शिव अवतार ने अनिरुद्ध सिंह को टीईटी परीक्षा में बैठने के लिए  60 हजार रुपए में सौदा किया था। अनिरुद्ध ने शिव अवतार के नाम से आधार कार्ड पहचान पत्र व टीईटी के प्रवेश पत्र में अपनी फोटो दे दी थी। गुप्तचर विभाग को इसकी सूचना मिली और इस तरह से मुन्ना भाई पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला है से कई और लोग भी इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। पुलिस पूरे गैंग की तलाश में जुटी है। 
 

लाखों में होता था परीक्षा पास कराने का सौदा

solver gangs member errested from several places during TET exam in up
गिरोह के लोग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची कैंट पुलिस बिहार निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

टीईटी परीक्षा में हरदोई जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से अब तक सात मुन्ना भाई हिरासत में लिए गए हैं। हरदोई में आज 20 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 22 हजार परीक्षार्थी बैठे हैं। 

उधर, एसटीएफ की बरेली यूनिट ने मुरादाबाद से सॉल्वर गैंग को दबोचा है। कुल 6 लोगो को एसटीएफ ने पकड़ा है। जानकारी मिली है कि टीईटी की दोनों परीक्षाएं पास कराने के लिए इस गिरोह के लोग 12 लाख रुपए लेते थे। 

फिरोजाबाद के इस्लामिया कॉलेज में दो फर्जी छात्र परीक्षा देते हुए पकड़े गए। अतुल पुत्र पंचम सिंह के स्थान पर संजीव पुत्र ज्ञानानंद और मनोज कुमार पुत्र शांति के स्थान पर मनोज पुत्र बेताल सिंह परीक्षा दे रहे थे। दोनों को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज रसूलपुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आया छात्र सुखदेव शर्मा ओ एम आर शीट लेकर भाग गया। परीक्षा केंद्र प्रभारी ने थाना में दी तहरीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed