फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Solid waste management technology will be mandatory for new housing group

नए ग्रुप हाउसिंग और कॉमर्शियल प्रोजेक्टों के लिए ठोस कूड़ा प्रबंधन तकनीकी की व्यवस्था होगी अनिवार्य

Sun, 18 Aug 2019 05:09 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 18 Aug 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
Solid waste management technology will be mandatory for new  housing group
इमारत - फोटो : Social Media (File Photo)

अब नए ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्टों व कॉमर्शियल प्रोजेक्टों के लिए ठोस कूड़ा प्रबंधन की तकनीकी व्यवस्था बहाली करना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो नोएडा प्राधिकरण कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं करेगा। इस बाबत आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने की बात सीईओ रितु माहेश्वरी ने कही। वह शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में हाईराइज सोसायटियों व नोएडा प्राधिकरण के बीच आयोजित कार्यशाला में संबोधित कर रही थीं। अगली बैठक गांवों के साथ होगी। कार्यशाला में सोसायटी के लोगों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गैंगस्टर कौशल दुबई में गिरफ्तार, हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या में है मुख्य आरोपी
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अनुपालन और कर्त्तव्यों की जानकारी देने और हाईराइज सोसायटियों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान होम्स-121, एटीएस-1 व 2, जनजागरण संगठन, डीएलएफ मॉल की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया और अपने परिसरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तुतीकरण में अपशिष्ट के पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट, सूखे, गीले और खतरनाक कचरे के निस्तारण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर क्रेडाई पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने कह कि क्रेडाई सोसायटियों में कचरा निस्तारण की दिशा में काम करेगा। प्राधिकरण की ओर से बनाई गई योजना के तहत क्रेडाई साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

आयोजित कार्यशाला में  एटीएस से गीतांबर आनंद, प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एससी मिश्रा, खंड-1 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, खंड-2 के वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा, केपीएमजी के सलाहकार ओमेंद्र श्रीवास्तव, आदर्श सेवा समिति की टीम, नोएडा क्षेत्र के हाईराइज अपार्टमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि, विभिन्न मॉल, होटल, रेस्टोरेंट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कूड़ा निस्तारण के लिए स्वयंसेवियों की बनेगी टीम

सीईओ ने घोषणा की कि नोएडा क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और निस्तारण के अलावा उपचार एवं खुले में कूड़ा फैलाने पर रोक हेतु स्वयंसेवियों की टीम गठित की जाएगी। इस टीम में नोएडा का कोई भी नागरिक स्वेच्छा से सहभागिता दिखा सकता है। इसके अलावा इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

31 अगस्त तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम करना होगा चालू

सीईओ ने हाईराइज अपार्टमेंट, मॉल, कॉमर्शियल कांप्लेक्स तथा बड़े भूखंडों के आवंटियों को 31 अगस्त तक अपने भूखंडों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चालू करने की अपील की। वहीं परिसरों में ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के लिए कंपोस्टिंग व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। 

अगले एक माह में पूरे शहर में होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

सीईओ ने कहा कि अगले एक माह में पूरे शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। अभी केवल 60 फीसदी हाईराइज सोसायटियों तक ही कूड़े की गाड़ी पहुंच पा रही है। अभी भी 35 प्रतिशत सेक्टरों व गांवों में कूड़े की गाड़ी नहीं जा पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed