फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Soldier found positive when return on duty after 10 days in quarantine in delhi

दिल्लीः 10 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद ड्यूटी पर लौटा सिपाही पॉजिटिव

Sun, 24 May 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 May 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Soldier found positive when return on duty after 10 days in quarantine in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यदि आप क्वारंटीन हुए हैं और आपको लगता है कि अब आपको कोरोना वायरस नहीं होगा तो गलतफहमी में मत रहना। क्योंकि, लाजपत नगर एसीपी के ऑपरेटर भी इसी गफलत में रहे। 10 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद जब सिपाही ड्यूटी पर लौटे और कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार शाम सिपाही को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, लाजपत नगर सब डिवीजन एसीपी व थाने के काफी स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लाजपत नगर एसीपी अतुल कुमार का ऑपरेटर सिपाही हनुमान प्रसाद को दिल्ली पुलिस की रूटीन प्रक्रिया के तहत 10 दिन के लिए घर भेजा गया था। वह अपने घर पर ही रहा था। उसे दो दिन बुखार हुआ था और ठीक होकर दो दिन पहले वह ड्यूटी पर लौटा था। संदेह होने पर उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन


एसीपी के पति भी संक्रमित
दक्षिण-पूर्वी जिले में कोविड सेल की इंचार्ज एसीपी सुरेंद्र जीत कौर के पति को भी कोरोना हो गया है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। कोरोना संक्रमित होने के कारण एसीपी भी अपोलो में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed