{"_id":"6a69f18c1d026343de05f605","slug":"soil-subsidence-at-rof-apante-society-safety-of-400-families-at-risk-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-96084-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरओएफ अपांते सोसाइटी में धंसी मिट्टी, 400 परिवारों की सुरक्षा पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरओएफ अपांते सोसाइटी में धंसी मिट्टी, 400 परिवारों की सुरक्षा पर खतरा
विज्ञापन
फोटो
सेक्टर 108 स्थित सोसायटी में मिट्टी धंसने से पलटे भारी-भरकम डीजी सेट, करोड़ों के फ्लैट लेने के बाद भी सुरक्षा की कमी, बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट तक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित आरओएफ अपांते सोसाइटी में मिट्टी धंसने से वहां रह रहे लोगों पर खतरा मंडराने लगा है। मिट्टी खिसकने के कारण सोसाइटी में लगे भारी-भरकम डीजी सेट और जनरेटर असंतुलित होकर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद सोसाइटी में रह रहे करीब 400 परिवारों में दहशत का माहौल है। इससे बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सोसाइटी में रह रहे लोगों के अनुसार परिसर में बनाए गए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिससे पूरी जमीन धंस गई। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। करोड़ों रुपये के फ्लैट खरीदने के बावजूद लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं न ही मुख्य गेट है। सोसाइटी में चहारदीवारी तक नहीं है जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
बयान-
सोसाइटी के साथ सटे खेत हैं, जो सोसाइटी के धरातल से कुछ फीट नीचे है। बारिश का पानी खेतों में जमा होने से नीचे की मिट्टी खिसक गई। हार्वेस्टिंग पिट के नीचे से मिट्टी बह जाने के कारण ही जनरेटर और डीजी सेट उलटे पलट गए। - रंजीत राय, सोसाइटी निवासी
लोगों ने जीवन भर की कमाई लगाकर करोड़ों के फ्लैट खरीदे हैं, लेकिन यहां तो जिंदगी ही आफत में पड़ गई है। मिट्टी धंसने से हादसों का डर बना हुआ है। इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद बिल्डर और प्रबंधन बेपरवाह बने हुए हैं। - आनंद यादव, सोसाइटी निवासी
सोसाइटी में बाउंड्री वॉल ही नहीं बनी है और मुख्य गेट भी अधूरा है। 400 परिवारों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अगर जमीन खिसकने का यह दायरा मुख्य इमारतों की तरफ बढ़ा तो बड़ी जनहानि हो सकती है। - शंकर भट्ट, सोसाइटी निवासी
इस मिट्टी के खिसकने से निवासियों में डर का माहोल है कहीं इसकी वजह से सोसाइटी की इमारतों तक ना आ पहुंचे। सुरक्षा की कमी के कारण और बाउंड्री दिवार की कमी से हादसा हुआ है। - हरी सिंह, सोसाइटी निवासी