{"_id":"5f5643c1373034006b195941","slug":"sohna-gls-aravali-homes-society-family-beaten-by-lift-operator-as-they-complains-about-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहना: खराब लिफ्ट की शिकायत करने पर परिवार के साथ मारपीट, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहना: खराब लिफ्ट की शिकायत करने पर परिवार के साथ मारपीट, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस, आरोपी फरार
Mon, 07 Sep 2020 07:59 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना
संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद जुटी सोसायटी के लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोहना में दमदमा रोड स्थित जीएलएस अरावली होम्स सोसायटी में लिफ्ट खराब होने की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। नशे में धुत लिफ्ट ऑपरेटर ने परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस की ढीली कार्यशैली का फायदा उठाते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने सोहना शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित हनुमान प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह सोसायटी के फ्लैट नंबर 1303 में परिवार समेत रहते हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम को उनका बेटा सोमेश तिवारी किसी काम से गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह वापस फ्लैट में आने के लिए लिफ्ट के पास गया तो लिफ्ट खराब थी। इस पर उन्होंने लिफ्टमैन आशीष से इस बारे में कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि आशीष गुस्से में आ गया और मारपीट करने लगा। सोमेश ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। मौके पर हनुमान प्रसाद समेत उनका परिवार आ गया और बीच बचाव करने लगा।
आरोप है कि आशीष ने उन सभी के साथ मारपीट की। सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं आई, जिसका फायदा उठाकर आशीष मौके से फरार हो गया।