{"_id":"fbf0a74689a33932d9fa5b4d7abf1f81","slug":"software-engineer-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Mar 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर मंगलवार देर रात घर लौट रहे बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की बाइक बुग्गी से टकरा गई। बुग्गी में भरे प्लास्टिक के पाइप सीने में लगने और सड़क पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने साथी युवक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ का कहना है दोनों नशे में थे और हेलमेट भी नहीं पहने थे।
एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि विजयनगर की सर्वोदय कालोनी में नितिन सिसोदिया(24) परिवार के साथ रहता था। नितिन के पिता सुखवीर सिंह रेलवे में कार्यरत हैं।
हादसे के दौरान नितिन साथी अभिषेक के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों ने कुछ समय पूर्व ही एनएच-24 स्थित निजी कालेज से एमसीए की पढ़ाई पूरी की थी। दोनों नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे।
तिगड़ी मोड़ के पास बाइक सामने चल रही बुग्गी से टकरा गई। बुग्गी में मोटे प्लास्टिक के पाइप भरे हुए थे। नितिन की अस्पताल में मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
बाद में परिजनों ने अभिषेक के खिलाफ लापरवाही के बाइक चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।