फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Society is crucial in taking forward the role of Panchayats'

'समाज को आगे ले जाने में पंचायतों की भूमिका है बेहद अहम'

Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
'Society is crucial in taking forward the role of Panchayats'
panchayat - फोटो : Bureau

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक डा. केपी सिंह ने पंचायतीराज में पुलिस की भूमिका विषय पर रविवार को नूंह के लघु सचिवालय में आयोजित समेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में सबसे बड़ी भूमिका पंचायतों की है। 

विज्ञापन


समाज को आगे ले जाने में पंचायतों का अहम योगदान है। इसलिए यह समेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने समाज को अपराध रहित बनाने में पुलिस को सहयोग देने की अपील भी की। 
विज्ञापन


समेलन में जिला भर से पंच-सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्य और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। 

सिंह ने कहा कि समाज में आज जो बुराईयां फैली हुई हैं, उनको हमें मिलकर दूर करना होगा। दीन-ईमान पर चलने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि कोई ऐसी प्रतिज्ञा ना करें, जिससे परिवार, समाज और देश का नुकसान हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंसान के दुख का कारण जिद, जुर्म और जायदाद हैं। उन्होंने इनसे दूर रहने की प्रेरणा दी। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जो वक्त के साथ नहीं चलते, उन्हें वक्त बदल देता है। 

उन्होंने सबके विकास की बात सोचने के लिए कहा। मुंशी प्रेमचंद और महाभारत के अलावा अकबर-बीरबल के किस्सों का उदाहरण देते हुए उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, सदभाव और शांति बनाए रखने की सभी जिलावासियों से अपील भी की।

ईद पर भाईचारा करें मजबूत-
दो दिन बाद ईद का त्यौहार है। कुर्बानी सभी को प्यारी है, चाहे वह देवी हो या अल्लाह। आप लोग इस त्यौहार को पूरी शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाए। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरूओं और कुरान-हदीश में दर्ज बातों का भी अपने भाषण में जिक्र किया।

 उन्होंने हर आदमी से अपने अंदर छुपी बुराईयों, जैसे झूठ बोलना, किसी को धोखा देना, गुमराह करना, जुआ खेला, नशा करना को छोड़ देने की भी अपील की। 

पंच और मौजिज लोगों को अपने अपने गांव में सही का साथ देने तथा अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा कहने की सलाह दी। मेवात से उनका बहुत पुराना लगाव है। 

मेवात के लोग अपने बच्चों को हुनरमंद करें और अच्छी शिक्षा दिलवाएं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से फलदार और छायादार पौधरोपण की भी बात कही।

पुलिस करेगी सहयोग: पुलिस पंचायती राज संस्थाओं और आम आदमी के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। हर मामले में पुलिस के साथ तालमेल करके उसकी मदद करें ताकि समाज को अपराध रहित बनाया जा सके। 

उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं से जुड़े लोगों से कहा कि वे आपसी पार्टीबाजी से दूर हटकर अपने गांव में प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्य करवाने में आगे आएं ताकि उनके गांव में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हो सके।

समेलन को संबोधित करने वालों में जिला परिषद के उप प्रमुख अयुब खान एडवोकेट, एडीसी नरेश नरवाल, डीआईजी यातायात सिवाच कविराज, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव और नगराधीश अनिल नागर शामिल रहे। 


समेलन से पहले डीजीपी केपी सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के कार्यालय में मेवात जिले के पुलिस अधिकारियों की कानून एवं शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर एक बैठक ली। इसमें उन्होंने कानून के दायरे में रहकर सभी लोगों को न्याय दिलाने की पुलिस जवानों से अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed