जेएनयू को बदनाम करने के लिए अब इस तरह हो रही साजिश, पुलिस में शिकायत दर्ज
सोशल मीडिया पर जेएनयू को बदनाम करने पर पुलिस को शिकायत
सोशल मीडिया पर जेएनयू को बदनाम करने पर पुलिस को शिकायत
-जेएनयूएसयू ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और दिल्ली महिला आयोग को दी शिकायत
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे यूजर्स अकाउट्स के खिलाफ जवाहर लाल नेहरू छात्रसंघ (जेएनएसयू) ने साइबर सेल समेत दिल्ली महिला आयोग को शिकायत दी है।
जेएनयूएसयू का आरोप है कि बीजेपी और आरएसएस से जुड़े कुछ यूजर्स अकाउंट्स जेएनयू की छवि और वहां पढने वाली छात्राओं के लिए भ्रामक खबरें फैला रहे है। शियत में कुछ अकाउंट्स का जिक्र भी किया गया है।
जेएनयूएसयू के अध्यक्ष मोहित पांडेय के मुताबिक बीते कुछ समय से ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जेएनयू की छवि को बदनाम किया जा रहा है। इन अकाउंट्स से फर्जी रिपोर्ट के आधार पर जेएनयू को सेक्स रैकेट का अड्डा बताया जा रहा है।
महिला कर्मचारियों, छात्राओं व शिक्षकों को बना रहे निश्ााना
यही नहीं यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों, छात्राओं व शिक्षकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। मोहित के मुताबिक जेएनयू की अलग छवि है। इसे अपनी बेहतर शिक्षा प्रणाली और दाखिला प्रणाली के चलते अलग पहचान है।
यहां लोकतांत्रिक तरीके से जीएसकैश जैसी कमेटी है जो कि महिला उत्पीडन और यौन शोषण जैसे मामलों की सुनवाई करती है। मगर सोशल मीडिया के जरिए जेएनयू की छवि को खराब किया जा रहा है।
जेएनयूएसयू ने कहा कि उन्होंने इस तरह की अभद्र टिप्पणी के लिए दिल्ली महिला आयोग को शिकायत देने के साथ उन अकाउंट्स के खिलाफ जांच केलिए साइबर क्राइम टीम को भी शिकायत दी है।