‘मैं नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेता हूं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दिन शुरू होते ही परिणाम आने से पहले ही बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया। फेसबुक पर सुबह दस बजे से ही देश के प्रधानमंत्री की शपथ इवेंट पेज से धड़ाधड़ लोग जुड़ने लगे। इवेंट की खास पंक्तियों को 2014 का महावाक्य बताया गया।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को ईश्वर को साक्षी मानकर भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते दिखाया गया।
नरेंद्र मोदी की शपथ पर बनाए गए इस इवेंट से एक ही दिन में साढ़े नौ हजार से ज्यादा लोग जुड़ गए। लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी इस पेज पर पोस्ट की।
दिल्ली के एक शख्स ने बनाया था ये इवेंट
नई दिल्ली के ही रहने वाले संजय द्विवेदी द्वारा बनाई गए इस इवेंट के पेज के अलावा भी मोदी के लिए इवेंट पेज बनाए गए।
इस संबंध में राष्ट्रवादी शिवसेना ने भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुबह ही इवेंट पेज बना दिया। 17 मई केलिए बनाई गई इस इवेंट से चुनाव परिणामों के बाद पौने सात हजार लोग जुड़ चुके थे।
चुनाव परिणामों का विरोध फेसबुक पर बड़े ही अजीब अंदाज में किया गया। भाजपा को मिले बहुमत से निराश हुए लोगों ने अपने प्रोफाइल से तस्वीर हटाकर या तस्वीर को काला कर विरोध जताया।
फेसबुक से बना डाली सरकार
फेसबुक के महत्व को चुनावों में दिखाने की कोशिश करते हुए जुगाड़ू भारत नाम से यह पोस्ट काफी शेयर की गई। जिसमें कहा गया कि ‘दोस्त बनाने वाली फेसबुक से सरकार ही बना डाली। भारत बड़ा जुगाड़ू है।'
सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने अंदाज में फेसबुक पर पाकिस्तान जाने को स्टेटस पोस्ट किया। इसमें मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश छोड़कर जाने की धमकी देने वालों को सलाह भी दी गई। कई पोस्ट में कहा गया ‘ट्रेन टू पाकिस्तान: अब लद लो भाई।’
चुनावों में मोदी लहर की आंधी बनाने में मील का पत्थर बने नारे में आगे की कड़ी जोड़ दी गई। इस बार मोदी के विपक्ष में वाराणसी से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल को निशाना बनाया गया। इसमें लिखा गया कि ‘पंचर हो गई वैगन आर, लो आ गई मोदी सरकार’।