फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Snowfall of mountains choked Delhi, minimum temperature 6.3 degree Celsius

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरी दिल्ली, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस 

Mon, 23 Nov 2020 08:55 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 23 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Snowfall of mountains choked Delhi, minimum temperature 6.3 degree Celsius
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की बर्फबारी से दिल्ली इस वक्त शीत लहर की चपेट में है। सप्ताह के पहले कार्य दिवस सोमवार की सुबह 2003 के बाद सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 6.3 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य पर 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग को पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


बीते करीब सप्ताह भर से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पहाड़ी वादियों से दिल्ली पहुंच रही सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं। न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को भी तड़के का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि सोमवार को इसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि 2003 के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार सुबह सबसे कम 6.3 डिग्री रहा है। 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, लोदी रोड व मुंगेशपुर मॉनीटरिंग स्टेशन का न्यूनतम तापमान 6.4 व 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इससे आसमान में मामूली बादल छाए रहेंगे। इससे मंगलवार से न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच इजाफा होगा। पूरे हफ्ते इसमें नए सिरे से गिरावट का अंदेशा मौसम विभाग को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed