फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   snipers team will be deployed for cm yogi security in ghaziabad

मकान की छतों पर तैनात स्नाइपर टीम रखेगी सीएम योगी की एक-एक गतिविधि पर निगाह

Wed, 30 Aug 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Aug 2017 04:03 PM IST
सार

गगनचुंबी इमारतों से स्नाइपर करेंगे योगी की सुरक्षा
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान इंदिरापुरम, कविनगर के साथ पूरे रूट पर रहेंगे तैनात
- कमांडो टीम का दस्ता भी कार्यक्रम स्थल के आसपास रहेगा सुरक्षा में मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।

विज्ञापन
snipers team will be deployed for cm yogi security in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली है। इंदिरापुरम से लेकर कविनगर और फिर सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूल तक स्थानीय पुलिस का कमांडो दस्ता उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन


इंदिरापुरम की गगनचुंबी इमारतें और कविनगर के मकानों की छतों पर भी स्नाइपर टीम मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से कैलाश मानसरोवर भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए हिंडन एयरफोर्स से लेकर कार्यक्रम स्थल तक इमारतों की छत पर स्नाइपर टीम के जवान तैनात रहेंगे। ये जवान हिंडन एयरफोर्स के सामने गुलमोहर ग्रीन सोसायटी, मोहननगर, वसुंधरा, इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन, हापुड़ चुंगी, कविनगर सी-डी ब्लॉक पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध इलाकों में ड्रोन से रहेगी नजर

snipers team will be deployed for cm yogi security in ghaziabad
एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि कुल 30 स्नाइपर की टीम तैयार की गई है। ये टीम अत्याधुनिक हथियार और दूरबीन से लैस होगी। इसके अलावा वायरलेस नेटवर्क से एक दूसरे से लगातार संपर्क में रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत ट्रेस करते हुए खतरे को खत्म करने का काम करेगी। कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुलिस कमांडो टीम का दस्ता भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा।

एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के रूट के आसपास संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखने की योजना है। नंदग्राम, करहेड़ा और आसपास के अन्य इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कविनगर और इंदिरापुरम में चला वेरिफिकेशन अभियान
मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स से इंदिरापुरम स्थित नवचिह्नित मानसरोवर भवन जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें कविनगर रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करना है। इसे देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को कविनगर और इंदिरापुरम कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया। किराएदारों के मूल निवास प्रमाणपत्र और आपराधिक इतिहास की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed