{"_id":"5c7d368dbdec222bd37979f3","slug":"sneha-and-suman-of-period-end-of-sentence-receive-warm-welcom-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर अवार्ड जीतकर लौटीं काठीखेड़ा की स्नेह-सुमन, ढोल-नगाड़े के साथ हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्कर अवार्ड जीतकर लौटीं काठीखेड़ा की स्नेह-सुमन, ढोल-नगाड़े के साथ हुआ स्वागत
Mon, 04 Mar 2019 08:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
स्नेहा और सुमन का हुआ जोरदार स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट फिल्म ‘पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस’ में अहम भूमिका निभाने वाली काठीखेड़ा निवासी स्नेह और सुमन के सोमवार को गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। सुबह से उनके इंतजार में पलकें बिछाए खड़े लोगों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। डासना से लेकर काठीखेड़ा गांव तक करीब 24 स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। वही, हापुड़ शहर में रोड शो निकाला गया।
विज्ञापन
अमेरिका से लौटकर स्नेह और सुमन रविवार को ही दिल्ली पहुंच गई थीं। दिल्ली में उनका स्वागत किया गया। वहां से सोमवार को उन्हें हापुड़ पहुंचना था। उनके स्वागत की तैयारियां पहले ही की जा चुकी थी। सुबह से ही लोग जगह-जगह जुटने शुरू हो गए। बहू और बेटी को लेने के लिए गुर्जर महासभा के अध्यक्ष आजाद सिंह गुर्जर, महामंत्री रविंद्र गुर्जर और काठीखेड़ा गांव से करीब 150 लोग सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे। गाजियाबाद के डासना के बाद पिलखुवा से दोनों के स्वागत की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
पिलखुवा में तीन स्थानों के बाद निजामपुर, प्रीत विहार, एसएसवी डिग्री कॉलेज, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड पर जगह-जगह स्वागत के बाद, अतरपुरा चौपले पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत की अगुवाई में स्वागत किया गया। मीनाक्षी रोड स्थित आवास पर विधायक विजय पाल आढ़ती ने स्वागत किया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बहू और बेटी का स्वागत किया गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित गुर्जर समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। स्वागत करने वाले बबली गुर्जर, बंटी, अमित नागर, शुभम, डॉ. सुदर्शन त्यागी, पुनीत शर्मा, तरुण, सतेंद्र, मनप्रीत, सुनील तोमर, देवेंद्र सिंह, कुलदीप कौर, रीता, सार्थक, दीप कौर, कमलोज, प्रीति, सुरजीत, प्रभदयाल आदि थे।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे डासना पहुंचा स्नेह-सुमन का काफिला
काठीखेड़ा गांव की बहू-बेटी का स्वागत डासना से ही शुरू हो गया। सुबह 10 बजे उनका काफिला डासना पहुंचा, गालंद में सुबह 10.30 बजे, सुबह 10.50 पर राणा डिग्री कॉलेज, 11 बजे पिलखुवा बस स्टेंड, 11.30 पर निजामपुर, 11.50 पर सबली गेट, 11.55 पर एसएसवी कॉलेज, 12.05 पर रामलीला ग्राउंड, 12.15 पर मेरठ तिराहा गुरुद्वारा, 12.40 पर कचहरी, एक बजे अतरपुरा चौपला, 1.20 पर पक्का बाग, 1.35 पर प्रेमपुरा, 1.40 पर शास्त्रीनगर, 1.45 पर विधायक निवास, 2 बजे तगासराय गेट, 2.15 पर गोंदी तथा 2.30 बजे काठीखेड़ा गांव में ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।