फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   snatching in gurgaon with three women

सुहाग की निशानी छीन ले गए बदमाश

Sat, 02 Aug 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 02 Aug 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
snatching in gurgaon with three women

साइबर सिटी में महिलाओं के साथ झपटमारी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों से बदमाशों ने तीन महिलाओं को निशाना बना डाला। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन


पालम विहार निवासी ललिता नाथन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जुलाई को सुबह अपने घर से वह किसी काम से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में दो बदमाशों ने उसके गले का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन


पढ़ें:रेप के नाम पर ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों का भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू ही की थी कि दूसरे मामले में सुशांतलोक फेज में दो में रहने वाली महिला उषा किरण के साथ शुक्रवार को सुबह दूध लेकर आते वक्त बाइक सवार दो युवकों ने हमला बोलते हुए सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

सामने आए तीसरे मामले में एमजी रोड पर एक महिला से बाइकर्स ने पर्स छीन लिया। महिला ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने के लिए मदद भी मांगी। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले बदमाश रफूचक्कर हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed