फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   snatcher in train caught with 25 thousand rupees and 11 mobile

25 हजार रुपए और 11 मोबाइल समेत झपटमार गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
snatcher in train caught with 25 thousand rupees and 11 mobile

बल्लभगढ़ में ट्रेनों में मोबाइल और पर्स की झपटमारी करने वाले एक बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे 2500 रुपये, पर्स और 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़ा गया झपटमार उड़ीसा का मूल निवासी है।

विज्ञापन


फिलहाल में वह अर्थला, मोहननगर गाजियाबाद में रहकर एनसीआर में घटनाओं को अंजाम देता है। इसके पहले भी उसे झपटमारी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।

ज्ञात हो कि 22 जनवरी को दिलशाद गार्डन, दिल्ली निवासी अमिता गौड़ ने ई-मेल भेजकर जीआरपी को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

अमित गौड़ एक कंपनी में एकाउंटेंट हैं। वह नवंबर 2015 में जबलपुर गई थी। वहां से वह 7 नवंबर की तड़के चार बजे जबलपुर एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-2 में खिड़की के पास बैठकर यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि ट्रेन जब बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन की गति कम होने का फायदा उठाते हुए एक बदमाश खिड़की में हाथ अंदर डालकर उनका पर्स चोरी करके भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सोहनपाल ने बताया कि पीड़िता को पूर्व में पकड़े गए बदमाशों के जब  फोटो दिखाए गए तो उसने रामदास नामक झपटमार की पहचान की। जांच में पता लगा लिया कि रामदास चोरी के मोबाइल व पर्स झपटने के मामलों में पहले भी पकड़ा जा चुका है। उसे 25 जनवरी को एक मामले में अदालत में पेश होना था।


यह पता लगने के बाद जीआरपी ने रामदास को उस वक्त कोर्ट परिसर की कार पार्किंग के पास से गिरफ्तार कर लिया, जब वह पेश होकर लौट रहा था। जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed