केजरी-नजीब की जंग खत्म, नया गृह सचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार में इतने दिन से गृहसचिव को लेकर चल रही खींचतान खत्म हो गई है। इस विवाद को खत्म कर आखिरकार वरिष्ठ आईएएस एस एन सहाय को दिल्ली सरकार का नया गृहसचिव नियुक्त किया गया है।
एसएन सहाय दिल्ली सरकार में प्रमुख वित्तीय सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। दिल्ली सरकार की तरफ से उपराज्यपाल के पास तीन नामों की सूची भेजी गई थी जिसमें से एलजी ने सहाय के नाम पर मुहर लगा दी।
सहाय के बारे में कहा जाता है कि वो अरविंद केजरीवाल के पसंदीदा अफसरों में आते है। इस नियुक्ति के बाद एलजी और केजरीवाल के बीच में चल रही जंग पर विराम लग गया है।
आखिरकार इस तरह सुलझा मामला
इससे पहले काफी दिनों से गृहसचिव के पद को लेकर चल रहा विवाद गरमाता रहा था। यहां तक कि केजरीवाल ने इस मु्द्दे को निपटाने के लिए गृहमंत्री से लेकर मोदी और राष्ट्रपति तक से गुहार लगाई थी, लेकिन मामला आखिरकार दोनो के आपसी सामंजस्य से ही सुलझा है।
आपको बता दे कि दिल्ली सरकार में दो गृह सचिव काम कर रहे थे, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार के काम करने में खासी परेशानी आ रही थी।
इन दो गृह सचिवों में से राजेंद्र कुमार की नियुक्ति केजरीवाल ने की थी तो वहीं दूसरी ओर धर्मपाल की नियुक्ति एलजी के आदेश पर हुई थी।
ऐसे बढ़ा था झगड़ा
झगड़ा उस वक्त बढ़ा जब मीणा को ज्वाइंट कमिश्नर का आदेश मिला जिसके बारे में दिल्ली सरकार को कोई भी जानकारी मुहैया नहीं कराई गई थी। बताते चलें कि ये आदेश एलजी के कहने पर जारी किया गया था।
नाराज होकर दिल्ली सरकार ने धर्मपाल को हटाकर राजेंद्र कुमार को गृह सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया, लेकिन एलजी ने केजरीवाल का आदेश रद्द कर धर्मपाल की नियुक्ति बढ़ाए रखी।
मामला इतना बढ़ गया था कि धर्मपाल ने अपने ऑफिस के बाहर कड़ी सुरक्षा भी तैनात कर दी थी।