{"_id":"67604d16242997d60e07122b","slug":"smugglers-who-supplied-weapons-to-tillu-tajpuria-and-chhenu-pehelwan-gang-arrested-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर गिरफ्तार, कई असलहे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर गिरफ्तार, कई असलहे बरामद
Mon, 16 Dec 2024 09:24 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 16 Dec 2024 09:24 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 पिस्टल और 15 कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कुख्यात गैंगेस्टर टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान से जुड़े दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मदनपुर खादर निवासी अजय उर्फ तोतला उर्फ देवगन और अलीगढ़ निवासी शमीम हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 पिस्टल और 15 कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 दिसंबर को सूचना मिली कि हथियार तस्कर अजय छेनू गिरोह से जुड़े विनय पंडित को हथियार देने आएगा। 12 दिसंबर को अजय को दिल्ली-नोएडा सीमा के पास एक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि अलीगढ़ निवासी शमीम से उसने हथियार लिए थे। इसके बाद पुलिस ने शमीम को गिरफ्तार किया। शमीम ने पूछताछ में बताया कि हथियारों को मांग के अनुसार गांवों से बनाया जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन