फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smuggler arrested came to Delhi by taking drugs from Kullu

कुल्लू से ड्रग लेकर दिल्ली आया था मुंबई का तस्कर, धरा

Tue, 30 Jul 2019 05:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jul 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
smuggler arrested came to Delhi by taking drugs from Kullu
ड्रग्स तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स स्कवॉड ने हिमाचल के कुल्लू से ड्रग्स लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3.1 किलोग्राम चरस मिला है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने खुलासा किया है कि मुंबई में रहने वाले अपने हैंडलर के निर्देश पर वह दिल्ली, मुंबई और गोवा में ड्रग्स की सप्लाई करता है। वह ज्यादातर ड्रग्स रेव पार्टी आयोजित करने वालों को देता था।

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि जिले की एंटी नारकोटिक्स स्कवॉड के निरीक्षक रामकिशन को चरस तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने घेराबंदी कर दी और रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी को नजफगढ़-उत्तमनगर रोड से दबोच लिया। उसकी पहचान मुंबई निवासी मोहम्मद महफूज आलम (34) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


हैंडलर के निर्देश पर करता था सप्लाई
पूछताछ में महफूज ने बताया कि वह हैंडलर के निर्देश पर दिल्ली, मुंबई और गोवा में ड्रग की सप्लाई करता था। मुंबई में मौजूद अपने हैंडलर ऑस्टिन कार्डोज के निर्देश पर वह कुल्लू गया था, जहां से पीके नाम के व्यक्ति से उसे चरस का खेप मिली। इसके बाद उसे यह खेप दिल्ली लाने का निर्देश दिया गया था। हैंडलर ने उसे बताया था कि दिल्ली में एक अनजान शख्स को खेप सौंपना है, जो उसे नजफगढ़-उत्तम नगर रोड पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति किग्रा मिलते थे 15 हजार रुपये
महफूज ने पुलिस को बताया कि उसे दिल्ली व मुंबई में एक किलोग्राम ड्रग सप्लाई करने के बदले 15 हजार रुपये मिलते थे। ऑस्टिन कार्डोज ही उसे इधर-उधर खेप सप्लाई करने का निर्देश देता था। पुलिस को अब अन्य आरोपियों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed