फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smrthr defeat BJP candidates in elections

पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थक उम्मीदवारों को मिली हार

Tue, 12 Jan 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
Smrthr defeat BJP candidates in elections

रविवार को संपन्न हुए छोटी सरकार के चुनाव में अधिकांश भाजपा समर्थक सरपंच के दावेदार धराशायी हो गए। माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं की गांव के विकास को लेकर बरती जा रही उपेक्षा उनकी नैया ले डूबी।

विज्ञापन


ऐसे में अब नगर निगम पार्षद के चुनाव की राह भी भाजपा के लिए आसान नहीं है। हालांकि पंच-सरपंच का चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होता लेकिन चुनाव मैदान में उतरे अधिकांश प्रत्याशी भाजपा समर्थक ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि पार्टी का कोई पदाधिकारी पंचायत चुनाव के मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। खुद केंद्रीय राज्यमंत्री के मामा का चुनाव हार जाना इसका जीता-जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो पंचायत चुनाव में हर गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 के तहत पंच-सरपंच पद के लिए चुनाव पार्टी सिंबल से लडने की कोई व्यवस्था नहीं है।

लेकिन खड़े हुए उम्मीदवारों की आस्था भाजपा से रही है। हर गांव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को बड़े नेताओं का आर्शीवाद भी प्राप्त था लेकिन चुनाव में वह गुल नहीं खिला पाए।

खुद इस बात को पार्टी के नेता मानते हैं। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि गांवों में लोग अब पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं के रवैये से नाराज हैं। या फिर पार्टी पदाधिकारी ग्रामीणों में अपनी पैठ नहीं बना पाए हैं।


 उन्होंने माना कि यही हाल रहा तो निगम पार्षद चुनाव की राह भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगी। उन्होंने तो यहां तक बताया कि पार्टी के बड़े नेताओं का दबाव भी समर्थकों की मदद करने के लिए आया था। समर्थकों की मदद की भी गई लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed