राष्ट्रपति से मेडल लेने आ रही प्रिंसिपल से लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर से दिल्ली आ रही केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 की प्रिंसिपल रेखा सक्सेना के साथ बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की। रेखा फिलहाल दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में भर्ती है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रेखा सक्सेना से मूलचंद अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनकी हालत के बारे में जानकारी ली।
रेखा सक्सेना समता एक्सप्रेस से दिल्ली आ रही थी। वे शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुई थी। जहां उन्हें प्रेसिडेंटल मेडल से सम्मानित किया जाना था।
वेंडर बनकर जबरन घुसे थे बदमाश
बताया जा रहा है कि ट्रेन के एसी-1 कोच में कुछ बदमाश वेंडर बनकर जबरन घुस आए थे। इसके बाद उन्होंने रेखा सक्सेना को स्प्रे सुंघाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
बदमाश रेखा के पर्स से 50 हजार रुपए नकद और बाकी का सामान लेकर फरार हो गए। प्रिसिंपल की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
रेखा सक्सेना को गंभीर हालत में आपातकालीन स्थिति में दिल्ली के मूलचंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि मामले में एफआईआर जीआरपी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गयी है।