{"_id":"6b5407d9a032c1128055aefbbcbdffba","slug":"smriti-irani-in-noida-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोगों तक वापस पहुंचाए जाएं 25 हजार करोड़ रुपए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोगों तक वापस पहुंचाए जाएं 25 हजार करोड़ रुपए'
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में जमा 25 हजार करोड़ अनक्लेम रुपए उन लोगों के पास वापस पहुंचाए जाएं, जिनकी यह रकम है।
विज्ञापन
मंगलवार को यह बात केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सेक्टर-30 स्थित डीपीएस में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में उन्होंने ईपीएफ 1995 के पेंशनर्स को सम्मानित किया। इसमें स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
स्मृति ईरानी ने कहा कि अधिकतर पेंशनर्स पेंशन की न्यूनतम राशि एक हजार रुपये करने की मांग कर रहे थे। इनकी इस मांग को इस सरकार ने पूरा कर दिया है। 32 लाख पेंशनर्स के एक करोड़ 30 लाख परिवारों को इससे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना शुरू की है।
विज्ञापन
इसके तहत चार करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खुले हैं। जनता ने 15 करोड़ रुपये खर्च कर अकाउंट खोला है। इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मनोज कुमार यादव, डीपीएस नोएडा के चेयरमैन प्रमोद ग्रोवर, पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि केेके बाजपेयी और डीपीएस की प्रिंसिपल कामनी भसीन मौजूद रहे।
विज्ञापन