{"_id":"5924d8b84f1c1bce26535d27","slug":"smell-comes-from-husband-body-not-staying-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के शरीर से आती है बदबू, नहीं रहना साथ, थाने पहुंची पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के शरीर से आती है बदबू, नहीं रहना साथ, थाने पहुंची पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला,नोएडा
Updated Wed, 24 May 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
पति के सफाई से नहीं रहने और प्रतिदिन न नहाने की बात परिवार में इतनी बढ़ी कि पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई। पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दे दी। पत्नी का आरोप है कि वह पति को सफाई से रहने को कहती है तो उसकी बात नहीं सुनता है। इसे लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा होता है। महिला थाना प्रभारी ने दोनों को समझा-बुझाकर आपस में सुलह करा दी है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी अंजु तेवतिया ने बताया कि मूलरूप से झारखंड के रहने वाले दंपति की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों फिलहाल नोएडा के सेक्टर-9 में रहते हैं। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और पत्नी गृहिणी है।
विज्ञापन
महिला ने शिकायत की थी कि पति सफाई से नहीं रहता है। वह कई दिनों तक नहाता भी नहीं है। उससे हमेशा पसीने की बदबू आती रहती है। जब भी उसे सफाई से रहने को समझाती है तो पति मारपीट और झगड़े पर उतारू हो जाता है।
विज्ञापन
वह काफी दिन तक पति की इस हरकत को बर्दाश्त करती रही। जब उसे लगा कि पति के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आ रहा तो उसने थाने में शिकायत कर दी। पत्नी की शिकायत मिलने पर महिला थाना प्रभारी ने दंपति को थाने बुलाया। दोनों को थाने में बैठाकर काफी देर तक काउंसलिंग की गई। इसके बाद दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।
पत्नी ने महिला थाने में बताया कि उसके पति के कपड़े इतने गंदे होते है कि छूने से घिन आती है। अगर धुल दिए जाएं तो पति नाराज हो जाता है और कहता है कि कपड़े ज्यादा धुलने से जल्दी फट जाते हैं।