फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart Delhi's third eye weak

स्मार्ट दिल्ली की ‘तीसरी आंख’ कमजोर, सुरक्षा भगवान भरोसे

Mon, 13 Jan 2020 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
Smart Delhi's third eye weak
सरोजिनी नगर मार्केट - फोटो : अमर उजाला

देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार जेएनयू में हुए बवाल के बाद पता चला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। कैमरे दुरुस्त होते तो शायद जांच की दिशा कुछ और ही होती। जेएनयू तो बस एक मिसाल भर है, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सीसीटीवी कैमरों का यही हाल है। किसी भी अपराध, घटना, दुर्घटना बाद जांच में सीसीटीवी कैमरे अहम भूमिका अदा करते हैं। लेकिन दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में ‘तीसरी आंख’ कमजोर है। इसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं। दिल्ली में रोजाना औसतन 18 झपटमारी और 128 से अधिक वाहन चोरी की वारदात होती हैं। अमर उजाला ने रविवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की।

विज्ञापन


गांधी नगर मार्केट
गांधी नगर को एशिया की सबसे बड़ी गारमेंट मार्केट कहा जाता है। यहां करीब 11 हजार से अधिक दुकानें हैं। आसपास पांच बड़े बाजार अशोक बाजार, सुभाष रोड बाजार, राम नगर बाजार, शांति मोहल्ला मार्केट और रघुबरपुरा मार्केट हैं। रोजाना यहां चार से पांच लाख लोग खरीदारी करने व अपने काम के सिलसिले में आते हैं। इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने मार्केट की सुरक्षा के लिए मेन रोड व भीड़ वाले स्थान पर 40 कैमरे लगाए हुए हैं। इनका कंट्रोल रूम गांधी नगर थाने में है। पड़ताल के दौरान यहां सिर्फ 20 कैमरे की सही हालत में मिले, बाकी खराब पाए गए। यहां दुकानदारों द्वारा लगवाए गए निजी कैमरों पर ही सुरक्षा का जिम्मा है।
विज्ञापन


मंडी हाउस, बंगाली मार्केट
बंगाली मार्केट इलाके में अगस्त माह में बदमाशों ने सॉलिसिटर जनरल की पत्नी अपर्णा मेहता का मोबाइल झपट लिया था। यहां कई आईएएस और आईपीएस अफसरों के अलावा कई बड़े कारोबारी भी रहते हैं।  पड़ताल में पता चला कि बंगाली मार्केट के मेन चौक पर लगे कैमरे खराब हैं। गोलचक्कर पर चारों दिशाओं के लिए लगे कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। यहां दिल्ली सरकार ने बाबर रोड और रेलवे रोड पर कुछ कैमरे जरूर लगवा दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि इनकी लोकेशन ठीक नहीं है, जिससे कोई खास फायदा नहीं मिलता। इसलिए लोगों ने अपने निजी कैमरे लगवाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्किट में 2010 में कैमरे लगवाए गए थे। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल प्रधान ने बताया कि सरकार द्वारा लगवाया गया एक भी कैमरा काम नहीं कर रहा। एनडीएमसी ने सेंट्रल पार्क के पास कुछ कैमरे लगवाए हैं जो पार्किंग एरिया को कवर करते हैं। इनके अलावा 2010 के बाद कनॉट प्लेस में कोई भी कैमरा नहीं लगवाया गया है। यहां 1200 से अधिक दुकानों के अलावा रेस्टोरेंट और दफ्तर अलग हैं।

सरोजनी नगर
सरोजनी नगर मेन मार्केट में मेन गेट के अलावा अन्य कैमरे बंद मिले। यह हाल तब है जबकि 26 जनवरी बेहद नजदीक है। मार्केट के चारों मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन उनकी पिक्चर क्वालिटी बेहद खराब है। बार-बार कहने के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। सरोजनी नगर मार्केट में दो साल पूर्व 25 कैमरे लगवाए गए थे। मौजूदा समय में ज्यादातर खराब हैं। मेन रोड पर पार्किंग के पास भी कोई कैमरा नहीं है। कौन किस वाहन से आ रहा है, इसकी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाती। 


लक्ष्मी नगर बाजार
लक्ष्मी नगर बाजार में घुसते ही हर कोई सतर्क हो जाएगा क्योंकि पूरे बाजार में सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछा है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। खंभों पर लगा कोई भी कैमरा काम नहीं कर रहा है। दुकानदार अपनी दुकानों में लगाए कैमरों के भरोसे ही अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। लक्ष्मी नगर मार्केट के प्रधान प्रद्युमन जैन ने बताया कि बाजार में सरकार की ओर से ईसीआईएल ने 25 प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इनकी देखरेख लक्ष्मी नगर थाने में बने कंट्रोल रूम से की जाती थी। करीब एक साल पहले सड़क से अतिक्रमण हटाया गया था, तब से ही कैमरे बंद पड़े हैं। कई बार कहने के बाद भी इन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा।

राजधानी में अपराध की स्थिति 
घटना             रोजाना (औसतन)    प्रति माह (औसतन)
झपटमारी         18                      525 
वाहन चोरी       128                    3879
चोरी               08                     226   
हादसों में मौत      04                     117 

सीसीटीवी कैमरों का हाल
. 4000 कैमरे ईसीआईएल ने लगाए हैं, 3000 हजार और लगाने की तैयारी
. 6630 कैमरे दिल्ली पुलिस जल्द लगवाएगी, 10 हजार और कैमरों के लिए भेजा है प्रस्ताव।
. 12 हजार से अधिक कैमरे लगे हैं रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट पर
. 2.10 लाख कैमरे लोगों ने अपने स्तर से दुकानों और इमारतों में लगवाए हुए हैं। 
. 1.40 लाख कैमरे दिल्ली सरकार की ओर से लगवाए गए हैं। इतने ही और लगाने का काम जारी है।
. 2500 कैमरे एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र में लगवाए हुए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed