फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart City CNG is now included in the plan,

स्मार्ट सिटी के प्लान में अब सीएनजी शामिल

Wed, 25 Nov 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Smart City CNG is now included in the plan,

स्मार्ट सिटी के प्लान में सीएनजी और पीएनजी को भी शामिल किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने हाल ही में एक पत्र जारी कर इसे प्लान में प्रमुखता से शामिल करने को कहा है ताकि लोगों के घरों तक गैस आसानी से पहुंच सके।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम नगर निगम अधिकारियों की अड़ानी ग्रुप के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें निगम ने कंपनी से शहर का पूरा डेटा तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


इसमें कहां तक पीएनजी की पाइप लाइनें बिछाई जा चुकी हैं? कितने घरों तक गैस की आपूर्ति हो रही है? इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद निगम स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में इसका प्रावधान रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरी विकास मंत्रालय की ओर से बनाई गई गाइड लाइन में पहले सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) व पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस)  का प्रावधान नहीं था।


बाद में मंत्रालय ने उनकी उपयोगिता को देखते हुए गाइड लाइन में इसे भी जोड़ दिया। नगर निगम एसई डीआर भास्कर ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाए जाने वाले प्रस्ताव में पीएनजी व सीएनजी का प्रावधान भी किया जाएगा।

निगम पूरे शहर का प्लान तैयार करेगा ताकि हर एक सेक्टर में पीएनजी की पाइप लाइन पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed