फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Small thing threw acid friend and on her nephew

छोटी सी को लेकर उन दोनों पर फेंक दिया तेजाब

Mon, 11 May 2015 01:57 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
Small thing threw acid friend and on her nephew

नबी करीम में शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर एक युवक ने अपने दोस्त और उसके भतीजे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने झुलसे हुए दोनों चाचा भतीजे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर नबी करीम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक स्कूटर मैकेनिक सुखदेव (30) सपरिवार नबी करीम के अमरपुरी में रहता है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर सुखदेव लक्ष्मणपुरी निवासी नीलू (27) के साथ सीताराम होटल के पास शराब पी रहा थे।

कहासुनी मारपीट में बदल गई

Small thing threw acid friend and on her nephew

किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आसपास के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। जाते-जाते नीलू ने सुखदेव को देख लेने की धमकी दी।


करीब ढाई बजे सुखदेव अपने भतीजे विपिन के साथ दर्पण होटल के पास से घर जा रहा था। इसी दौरान गली में मौजूद नीलू ने सुखदेव को रोककर उससे हाथापाई क। विपिन बीच बचाव करने लगा। गुस्से में आकर नीलू अपने घर गया और वहां से तेजाब से भरी प्लास्टिक की एक बोतल लेकर आया।

इसके बाद नीलू सुखदेव और विपिन पर तेजाब फेंककर वहां से फरार हो गया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाचा भतीजे को जख्मी हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने नीलू के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed