{"_id":"5c58cd10bdec224d04453940","slug":"small-shopkeepers-demanding-amendment-in-the-delhi-rent-act-within-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दी चेतावनी, पगड़ी मान्य नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दी चेतावनी, पगड़ी मान्य नहीं तो वोट नहीं
Tue, 05 Feb 2019 05:08 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली का नेहरू प्लेस मार्केट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के छोटे दुकानदारों को दुकानों से निकाले जाने का खतरा मंडराने लगा है। पगड़ी देकर दुकान किराए पर लेने वाले करीब चार लाख व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छोटे दुकानदारों से जुड़े व्यापारिक संगठन ने दिल्ली किराया कानून में 15 दिनों के अंदर संशोधन की मांग करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वोटिंग में किसी पार्टी को वोट न देकर नोटा का बटन दबाएंगे।
विज्ञापन
राजधानी पगड़ी किराएदार संगठन के प्रवक्ता रामभक्त अग्रवाल और उपाध्यक्ष नरेश चावला ने कहा कि संगठन के सदस्यों ने संवाददाताओं से बताया कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के सांसदों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कई बार भरोसा भी दिया गया, लेकिन अब तक दुकानदारों के हक में फैसला नहीं आया। सैकड़ों दुकानदार अपनी रोजी-रोटी छिन जाने की वजह से तनावग्रस्त हैं जबकि इसका असर कर्मियों पर भी पड़ रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए सभी व्यापारी संघों की मांग है कि इस बजट सत्र में सरकार तत्काल एक संशोधन विधेयक/बिल पारित करें। अगर बिल पास नहीं किया गया तो अध्यादेश के जरि, व्यापारियों को राहत मिलनी चाहिए। ऐसा न होने पर दिल्ली के सभी व्यापारी वोट नहीं देने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन