फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   small industries effected from Notbandi

नोटबंदी से छोटे उद्योगों का हाल खराब, उत्पादन में आई भारी गिरावट

Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
सार

मांग में कमी और उत्पादन में आई गिरावट

विज्ञापन
small industries effected from Notbandi
नाेट - फोटो : note

विस्तार

नोटबंदी के बाद से साइबर सिटी की माइक्रो इंडस्ट्री की हालत खराब है। मालिकों द्वारा कर्मचारियों को वेतन देने में कठिनाई आ रही है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को उनके मालिकों ने पुराने नोट दिए, जिसे बदलवाने में उनके पसीने निकल रहे हैं।

विज्ञापन


देवीलाल नगर में कुमार रबड़ प्रोडक्ट नाम से माइक्रो इंडस्ट्री चलाने वाले दलीप का कहना है कि नोटबंदी के बाद से दिक्कत आ रही है, काम भी काफी मंदा हो गया है। उनका कहना है कि मांग में भारी कमी आने के कारण उत्पादन में काफी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन


वहीं उनके यहां काम करने वालों को वेतन देने भी काफी परेशानी आ रही है। दलीप बताते हैं कि शुरूआत में पुराने नोट कर्मचारियों को दिए थे। जिसे उन्होंने बदलवा कर अपना काम चलाया। मगर अब रोजाना भुगतान करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर प्रधानमंत्री का यह निर्णय देश हित में है इसका समर्थन सभी कर रहे हैं। इसी प्रकार से दुर्गा रबड प्रोडक्ट के प्रोपराइटर हृदया सिंह का कहना है कि सुधार का कोई भी काम होता है, उसमें परेशानी होती ही है। सूक्ष्म उद्योगों को दिक्कत हो रही है। कारोबार में काफी गिरावट आई है।


मगर वह देश के साथ खड़े हैं। लोहे की कील बनाने वाली एक छोटी यूनिट में काम करने वाले शिखर का कहना है कि पैसे की कमी हो गई है। रोजाना काम के बदले पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। घर लौटने के लिए सोचा तो टिकट के लिए भी पैसे नहीं है। आलम यह है कि कोई उधार देने को भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed