दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कई उड़ानें प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज बारिश और हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली के लोधी रोड, संसद मार्ग, आरके पुरम सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई जिसने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। इसका असर विमानों की उड़ानों पर भी पड़ा है। मौसम विभाग कई दिनों से तेज बारिश होने की संभावना जता रहा था।
Rain lashes parts of Delhi; visuals from Parliament (pic 1&2) and Constitution Club (pic 3). pic.twitter.com/edLSlfAvTl
— ANI (@ANI) December 12, 2019विज्ञापन
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के कारण कई उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। एयर इंडिया-687 और 701 को जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया है। वहीं, एयर इंडिया के तीन विमानों को दिल्ली में ही रोका गया है।
Air India: Due to heavy rain and consequent congestion over Delhi Airport,following fights are diverted and held up at Delhi :
— ANI (@ANI) December 12, 2019
A) Diverted to Jaipur
AI-687 Bombay/Delhi
AI-701 Kolkata/Delhi
B)Held Up at Delhi
AI-013 Delhi/Ahmedabad
AI-473 Delhi/Bhubaneswar
AI 939 Delhi/Bahrain
मौसम विभाग द्वारा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले भी पड़ने की संभावना पहले जताई गई थी। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड और बढ़ गई।
Delhi: Visuals from Lodhi Road as rain lashes parts of the national capital. pic.twitter.com/5Ujpt5x359
— ANI (@ANI) December 12, 2019
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता 75 से 89 फीसदी के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को तापमान में और गिरावट आएगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।