{"_id":"5ce9e0d7bdec22073407540c","slug":"slow-pace-of-delhi-metro-on-violet-line-due-to-leakage-of-water-on-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो के वॉयलेट लाइन पर टनल में रिसाव से भरा पानी, रुकी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो के वॉयलेट लाइन पर टनल में रिसाव से भरा पानी, रुकी रफ्तार
Sun, 26 May 2019 06:11 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 May 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट और लाल किले के बीच टनल की दीवार से पानी रिसाव के कारण ट्रैक पर पानी भर गया। शनिवार सुबह ट्रैक पर पानी भरने से इस सेक्शन पर मेट्रो की गति धीमी कर दी गई। रूट पर राजा नाहर सिंह (फरीदाबाद) की ओर से आने वाली ट्रेनों को करीब आधे घंटे तक मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर टर्मिनेट किया गया। जिससे सुबह के पीक ऑवर से लेकर दोपहर तक यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। फिलहाल डीएमआरसी को जल रिसाव के स्रोत का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वॉयलेट लाइन पर शनिवार सुबह कश्मीरी गेट और लाल किला मेट्रो स्टेशन की बीच टनल में ट्रैक पर भर गया। सुबह करीब 7.15 बजे एक ट्रेन ऑपरेटर ने इसकी सूचना डीएमआरसी अधिकारियों को दी। पानी भरने के कारण ट्रेनों की गति को बेहद धीमी कर दी गई। सुबह करीब 8 बजे डीएमआरसी ने यात्रियों को इस रूट पर मेट्रो सेवा सामान्य होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद टनल में ट्रैक पर फिर से पानी भरना शुरू हो गया। सुबह करीब 8:34 मिनट पर दोबारा मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार को धीमी कर दी गई। इसके बाद सुबह 11:15 बजे तक इस हिस्से में मेट्रो की गति बेहद धीमी कर दी गई। सुबह करीब 11:25 मिनट पर हालात और बिगड़ गए, जिसके चलते डीएमआरसी को राजा नाहर सिंह (फरीदाबाद) की ओर से आने वाली ट्रेनों को मंडी हाउस पर टर्मिनेट किया गया। जबकि कश्मीरी गेट से मंडी हाउस के बीच ट्रेनों को सिंगल लाइन पर चलाया गया।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने ट्वीट करके यात्रियों को सूचित किया कि अर्जेंट मेंटिनेंस कार्य की वजह से ट्रेनों को मंडी हाउस पर टर्मिनेट किया जा रहा है, इसलिए यात्री धैर्य बनाएं रखें और अपने यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निकालें। इस बीच यात्रियों को मंडी हाउस पर उतर कर ब्लू लाइन मेट्रो के जरिये पहले राजीव चौक पहुंचना पड़ा और उसके बाद यात्री राजीव चौक से यलो लाइन से कश्मीरी गेट तक पहुंचे। सुबह करीब 12 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। सुबह पीक आवर्स से लेकर दोपहर तक यात्रियों को वॉयलेट लाइन पर भारी परेशानी के कारण अपनें गंतव्य तक देरी से पहुंचना पड़ा। वहीं डीएमआरसी का कहना है कि ऐसा मामूली जल रिसाव कभी-कभी हो सकता है और डीएमआरसी इससे निपटने में सक्षम है।