फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sliding down in the elevator child deaths.

स्लाइडिंग लिफ्ट में फंसकर बच्चे की मौत

Sun, 17 May 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Sun, 17 May 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sliding down in the elevator child deaths.

ट्रोनिका सिटी की एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में स्लाइडिंग लिफ्ट में फंसकर शुक्रवार रात छह वर्ष के मासूम की मौत हो गई। खेलने के दौरान बच्चा लिफ्ट में चढ गया और उसके साथ खेल रहे बच्चों ने लिफ्ट का बटन दब गया।

विज्ञापन


लिफ्ट ऊपर जाकर गाटर में फंस गई। बच्चा घायल हो गया। फैक्ट्री कर्मचारी बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। लेकिन परिजनों के नहीं मानने पर शनिवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। फैक्ट्री मालिक फरार है।

धागा बनाने वाली फैक्ट्री जैन इंटरप्राइजेज ट्रोनिका सिटी में है। फैक्ट्री के अंदर ही असम निवासी अनुकूल दास पत्नी और छह वर्षीय बेटे राजदास के साथ रहते हैं। वह इसी फैक्ट्री में काम भी करते हैं।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार की रात साढे़ आठ बजे की बताई जा रही है। उस वक्त राजदास अन्य कर्मचारियों के बच्चों के साथ सामान ढोने के लिए बनाई गई लिफ्ट के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह लिफ्ट में चढ़ गया और दूसरे बच्चों ने गलती से लिफ्ट को ऊपर ले जाने वाला बटन दब गया। लिफ्ट ऊपर जाने लगी और गाटर में जाकर फंस गई। बच्चे को सिर में चोट आई और वह बेहोश हो गया।

वह करीब एक घंटे तक ऊपर ही फंसा रहा। जब माता-पिता उसे खोजते हुए खेल रहे बच्चों के पास पहुंचे तो राजदास के लिफ्ट में फंसे होने का पता लगा।

लिफ्ट नीचे लाकर उसे बाहर निकाला गया और लोग उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए बच्चे को दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। उनका कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुटी रही, लेकिन परिजनों के इंकार करने पर शनिवार की देर रात जैन इंटरप्राइजेस के मालिक हेमराज जैन के खिलाफ धारा 304 ए में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

हेमराज की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। एसएचओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और हेमराज की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed