{"_id":"5d6875f28ebc3e017232519b","slug":"slapping-female-toll-plaza-employee-at-kherki-daula-toll-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टोल कर्मी को पीटा, फ्री में जाना चाहता था आरोपी, 10 मिनट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टोल कर्मी को पीटा, फ्री में जाना चाहता था आरोपी, 10 मिनट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Fri, 30 Aug 2019 06:33 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 30 Aug 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
टोल बूथ पर महिला से मारपीट करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़की दौला टोल प्लाजा पर महिला टोलकर्मी से मारपीट करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। आरोपी स्थानीय निवासी होने की धोंस देकर टोल फ्री करवाना चाहता था, लेकिन महिला कर्मी ने मना कर दिया। आरोपी ने न केवल महिला कर्मी से मारपीट की, बल्कि उस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा करीब 10 मिनट तक चला जिसके कारण लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव शिकोहपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से बनारस उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी महिला टोलकर्मी सोनी कुमारी ने बताया कि वह दो साल से टोल प्लाजा पर नौकरी करती है। बृहस्पतिवार को उसकी ड्यूटी दिल्ली से मानेसर जाने वाले बूथ नंबर 11 पर थी। सुबह करीब 10:35 बजे दिल्ली नंबर की एक कार आई। इसमें सवार युवक स्वयं को पास के गांव का निवासी बताने लगा और टोल फ्री करने की जिद्द करने लगा। इस पर सोनी ने टोल फ्री करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान युवक महिलाकर्मी से गाली-गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा। इस पर महिलाकर्मी ने उसे पलटकर जवाब दिया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। इस पर अन्य टोलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और युवक को काबू किया। पीड़िता टोल बूथ छोड़कर बाहर निकल आई तो आरोपी ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। इस पर टोलकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन