{"_id":"965db41e1cc5301b5975c4cd46a8a522","slug":"slap-echo-shazia-ilmi-file-a-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ की गूंज, शाजिया इल्मी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ की गूंज, शाजिया इल्मी पर केस दर्ज
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर आखिरकार मानहानि का वाद दायर कर दिया गया है। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां आम आदमी पार्टी के गाजियाबाद जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने वाद दायर किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता पर सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक करोड़ 80 हजार 38 रुपये और 10 पैसे का भुगतान किए जाने की मांग की है। जिला संयोजक ने बताया कि दो दिन में मुकदमे का नंबर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गौतमबुद्ध नगर पहुंचे आप जिला संयोजक ने वाद में नोएडा स्थित एक समाचार चैनल पर शाजिया इल्मी की ओर से दिए गए इंटरव्यू का हवाला दिया।
शाजिया की ओर से 2014 लोकसभा चुनावों के दौरान ठाकुर देवेंद्र सिंह पर एक लड़की को थप्पड़ मारने की बात कही गई थी। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और नेता मनीष सिसौदिया के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में शाजिया इल्मी को 24 और 27 जनवरी 2015 को दोे बार कानूनी नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनकी ओर से की गई टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई। ऐसे में तय समय पर शाजिया इल्मी पर मानहानि का वाद दायर किया गया है।
क्या कहा था शाजिया ने
एक निजी समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में शाजिया इल्मी ने कहा था कि गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने उनकी एक प्रसंशक महिला को थप्पड़ मारा था।
इसकी शिकायत जब मनीष सिसौदिया से की तो उन्होंने कहा कि वह अरविंद का आदमी है, जब अरविंद केजरीवाल से शिकायत की तो उन्होंने कह दिया कि ठाकुर मनीष का आदमी है।